Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Giridih News: गिरिडीह में शादी की खुशियां मातम में बदली, समधी मिलन से पहले भरभराकर गिरा घर का छज्जा, 40 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

Giridih: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समधी मिलन की रस्म से ठीक पहले घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे बारात और घरात पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए, जबकि छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महारायडीह निवासी शमशेर आलम की बेटी की शादी थी। बारात देवरी प्रखंड के धोतो गांव से आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं और समधी मिलन की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान अचानक घर का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ गए।

चीख-पुकार से गूंज उठा विवाह स्थल
छज्जा गिरते ही विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल लोगों को गिरिडीह, धनबाद और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से छह लोगों की स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पतालों में उपचार जारी है।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस और देवरी अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक हुए इस हादसे ने माहौल बदल दिया। शादी समारोह में शामिल लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे इलाके में हादसे को लेकर चर्चा का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !