Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Jamshedpur Crime: गोलमुरी के युवक के साथ लूट व मारपीट, साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ गोलमुरी नमदा बस्ती निवासी युवक पियूष मिश्रा के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने साकची थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पियूष मिश्रा के अनुसार, दिनांक 15 जून 2025 को रात के लगभग 11:20 बजे वह होटल कैनालसाइड से निकलकर बाइक के माध्यम से अपने घर जा रहा था। इसी बीच इंडा चौक के पास कुछ अज्ञात युवकों ने पहले उसे घेरा, फिर बहाना बनाकर उसे नीचे उतारा और लोहे की किसी धारदार चीज से उसके साथ मारपीट की।

आरोप है कि मारपीट के बाद उसके पास से सोने का चैन, हेडफोन, एक बैग जिसमें करीब ₹2200 रुपए थे, छीन लिए गए। हमले के बाद पियूष किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को शिकायत सौंपी गई। पियूष ने बताया कि हमला करने वाले 5 युवकों में से एक रोहित पाठक और दूसरा दीपू ओझा था।

पीड़ित ने साकची थाना प्रभारी से लिखित शिकायत में आग्रह किया है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !