Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Jamshedpur News : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात अवैध संबंध के शक में 35 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है।


ओडिशा निवासी था मृतक, घर में था आना-जाना, पत्नी को घर से भगाने के बाद बढ़ा विवाद

मृतक की पहचान मोहन हांसदा के रूप में हुई है, जो पेशे से काफिला (कॉनवॉय) चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसके भाई सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। बताया जाता है कि मोहन का जयराम मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह जयराम की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी मुंहबोली मामी कहता था, लेकिन जयराम को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मोहन जयराम के घर पहुंचा था। इसी दौरान जयराम, उसकी पत्नी सविता और मोहन के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि जयराम ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। डर के कारण सविता अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरे घर में रात बिताने चली गई।

सिर पर वार से हुई मौत, पुलिस ने बरामद किए साक्ष्य

पत्नी के जाने के बाद जयराम और मोहन के बीच विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर जयराम ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची से मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह सविता के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेकची और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जयराम मुर्मू ने स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !