Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों को लेकर यह सूचना जारी की है.
विभाग के अनुसार 7 जून रविवार को बतुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर से जुड़े कार्य के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. यह कार्य रांची की एजेंसी पथ प्रमंडल की ओर से कराया जाएगा.
नामकुम फीडर से जुड़े इलाकों में भी प्रभावित होगी आपूर्ति
इसके अलावा रविवार को ही 33 केवी नामकुम फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान 33 केवी लाइन के रखरखाव और 33 केवी अंडरग्राउंड केबल से जुड़े काम किए जाएंगे.
इससे लोअर चुटिया, मकचुन्द टोली, सामलोग, बेल बगान, बानेश्वर नगर, स्वप्निखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, मतुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, JUT, काली नगर, लॉ कॉलेज, बड़गांवा, रामपुर, सरबल, लाली, कोचा टोली और तुम्बागुट्टू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.