Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News: सदर अस्पताल में अगले सप्ताह शुरू होगी हाई डिपेंडेंसी यूनिट, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अगले सप्ताह से 10 बेड की एचडीयू सेवा शुरू हो जाएगी.

यह यूनिट सदर अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित की जाएगी. इसमें ऐसे मरीजों को रखा जाएगा, जिन्हें लगातार निगरानी और विशेष देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन उन्हें आईसीयू की आवश्यकता नहीं होती.

गंभीर मरीजों की देखभाल में होगी सुविधा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एचडीयू में उन मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जिनकी स्थिति आईसीयू में जाने से पहले या आईसीयू से बाहर आने के बाद निगरानी की जरूरत वाली होती है. इससे गंभीर मरीजों के इलाज में डॉक्टरों को सुविधा मिलेगी और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी.

एचडीयू शुरू होने से सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए इलाज की क्षमता बढ़ जाएगी. इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !