Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Hazaribagh News : रेलवे पुल के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Hazaribagh News : कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


30 वर्षीय महिला होने का अनुमान, गले में मिली शिव माला

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की तलाशी के दौरान उसके गले में भगवान शिव की माला मिली है। पुलिस इसे पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !