Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Gamharia Accident: गम्हरिया में अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा

Gamharia : गम्हरिया थाना के समीप शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुंडई योन कार (संख्या JH 05 BF 1252) अचानक अनियंत्रित होकर सिग्नल पोल से जा टकराई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन चालक सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकल आया।

पुलिस ने की पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की। हालांकि चालक ने हादसे के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चालक को वाहन के साथ जाने की अनुमति दे दी।

दुर्घटना के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !