Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Weather Alert: सावधान! झारखंड में 17, 18, 19 और 20 जून को भारी बारिश, 2 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand: रांची-झारखंड में 17, 18, 19 और 20 जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. जोरदार बारिश से मौसम कूल-कूल हो जाएगा. भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी. 18 और 19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 जून को झारखंड के दक्षिण एवं मध्य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर गरज और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात भी हो सकता है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट


झारखंड के उत्तरी मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर पूर्वी भागों के कुछ जिलों में 18 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होगी. उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलेंगी. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर पश्चिमी एवं उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. राज्य के दक्षिण एवं मध्य ‍भागों में तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं. मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !