Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Chakradharpur News : जमीन विवाद में पूर्व उपमुखिया की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुईगांव में पूर्व उपमुखिया संजय बोयपाई की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।


जमीन विवाद बना हत्या की वजह, पूछताछ में मिले अहम सुराग

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने साजिश रचकर पूर्व उपमुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया।

बताया गया कि 1 जून की रात संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन पर नजदीक से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !