Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Indian T20 Captain: BCCI का बड़ा फैसला, सूर्यकुमार से छीनी कप्तानी, टीम इंडिया के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर

Indian T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। BCCI ने T20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर को सौंपने का फैसला किया है। अब तक सूर्यकुमार टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। इस फैसले को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर उठे सवाल, चयनकर्ताओं ने बदली रणनीति
पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन और कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे थे। T20 वर्ल्ड कप में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, वहीं IPL 2026 में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा। लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम के लिए नए नेतृत्व की तलाश शुरू कर दी थी।

अनुभव और नेतृत्व क्षमता बनी श्रेयस की सबसे बड़ी ताकत
श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट का भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है। घरेलू क्रिकेट और IPL में कप्तानी का उनका अनुभव शानदार रहा है। दबाव की परिस्थितियों में शांत रहकर सही फैसले लेने की उनकी क्षमता ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें T20 टीम की कमान सौंपी गई।

तिलक वर्मा बन सकते हैं उपकप्तान, आधिकारिक ऐलान का इंतजार
श्रेयस अय्यर के सामने अब बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं उपकप्तानी के लिए तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के बीच इस फैसले पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !