Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Maiyan Samman Yojana Latest Update: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन 7.65 लाख को भी मिलेगा पैसा; क्या हुआ बदलाव

Maiyan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाली 7.65 लाख महिलाओं को आधार सीडिंग ना होने की वजह से मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिल पा रहे थे। अब इन सभी की आधार सीडिंग पूरी कर ली गई है। इसके बाद सरकार ने इन महिलाओं के खातों में भी पैसे भेजना शुरू कर दिया है। ये वो महिला लाभार्थी हैं, जिनकी आधार सीडिंग ना होने की वजह से अप्रैल महीने का पैसा रुक गया था।

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि कुल 53.35 लाख लाभुकों में से 44.70 लाख महिला लाभुकों के खातों में बीती 13 मई से पैसे भेजने शुरू किए गए थे। इसके बाद बची महिला लाभुकों के खातों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठ की गई और उसमें उनके खातों को समीक्षा की गई। इसमें 24 जिलों की महिलाओं के डाटा की समीक्षा की गई। सीमीक्षा के दौरान पता चला कि सिमडेगा जिले की सबसे कम महिला लाभुकों को अप्रैल महीने की राशि नहीं भेजी गई है। वहीं हजारीबाग, रांची, धनबाद और बोकारो जिलों में सबसे कम महिलाओं का सत्यापन हो पाया था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !