Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

District Election Officer: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

District Election Officer: मतदान केंद्रों के जिओ फेंसिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन।
रामगढ़ जिले मे मतदान केंद्रों के जिओ फेंसिंग को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदान केंद्रों का जिओ फेंसिंग किया जाना है। इसे लेकर निर्धारित प्रक्रिया की विस्तार से सभी को उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी को जानकारी दी गयी।

बैठक के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को जिओ फेंसिंग के तहत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा सभी को बैठक के दौरान बताई जाने वाली बातों को ध्यानपूर्वक सुनने एवं किए जाने वाले कार्यों को अच्छी तरह समझ लेने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने किसी प्रकार की कोई दुविधा होने पर त्वरित उसे अधिकारियों से समन्वय कर दूर कर लेने का निर्देश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !