Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Bokaro News: भाई की जिंदगी के लिए खुद को कर दिया कुर्बान: बोकारो में डूबते चचेरे भाई को बचाकर 22 वर्षीय दीपक ने गंवाई जान

Bokaro News: बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के झरनाडीह गांव में मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई। 22 वर्षीय दीपक यादव ने अपने चचेरे भाई की जान बचाने के लिए बिना अपनी परवाह किए गहरे तालाब में छलांग लगा दी। उसने भाई को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।


भाई की जिंदगी बचाने में गंवा दी अपनी जान
यह हादसा बुधवार सुबह झरनाडीह स्थित ग्रामीण तालाब में हुआ। दीपक अपने चचेरे भाई के साथ नहाने गया था। इसी दौरान उसका भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को संकट में देख दीपक तुरंत उसकी मदद के लिए पानी में कूद पड़ा और उसे धक्का देकर बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सका।

एक घंटे की तलाश के बाद तालाब से निकाला गया शव
भाई के बच जाने के बाद भी तालाब में दीपक के नजर नहीं आने पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दीपक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, गांव में शोक की लहर
मृतक दीपक यादव, मिलटन यादव का बड़ा बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई दीपक की बहादुरी और त्याग को याद कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !