Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Ranchi News : कांके डैम में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर सीयूजे की पहल

Ranchi News : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) की ओर से कांके डैम में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। चार दिवसीय पर्यावरण कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, विश्वविद्यालय कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर के संरक्षण तथा पर्यावरण विज्ञान विभाग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना था।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने कांके डैम परिसर में फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन, बोतलें, कागज और अन्य कचरे को एकत्र कर सफाई की। साथ ही मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण

सफाई अभियान के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सफाई कर्मियों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, पुनर्चक्रण की प्रक्रिया तथा वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
इस दौरान विभिन्न रंगों के डस्टबिनों के उपयोग और उनके महत्व को भी विस्तार से समझाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक व्यवहारिक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !