Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-16

Adityapur Forest Land Scam: भू-माफियाओं का आतंक, सरकारी वन भूमि की खुलेआम खरीद-बिक्री, प्रशासन बेबस

Adityapur: शहर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में भू-माफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। यहां सरकारी वन भूमि को निजी संपत्ति बताकर खुलेआम बेचा जा रहा है और जिला प्रशासन एवं वन विभाग इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।


स्थानीय सूत्रों की मानें तो वन विभाग की जमीन प्रति कट्ठा 1 से 2 लाख रुपये में बेची जा रही है, जिसमें कथित तौर पर नीचे से ऊपर तक की मिलीभगत है। इस पूरे खेल में सफेदपोश नेता और कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। जमीन की इस अवैध खरीद-बिक्री के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और खूनी संघर्ष की आशंका भी जताई जा रही है।


वन विभाग के एक अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पूरे इलाके में अवैध निर्माण की भरमार हो जाएगी, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर भी खतरा मंडराने लगेगा।

फिलहाल जिला प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोग शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अविलंब कार्रवाई कर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !