Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jharkhand News: झारखंड बीएड, बीपीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा का मॉडल आंसर जारी, 8 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति

Jharkhand News: झारखंड में बीएड, बीपीएड और एमएड में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना सामने आई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 31 मई को हुई परीक्षा के प्रश्नों के संभावित उत्तर जारी कर दिए हैं.

पर्षद की ओर से परीक्षा में पूछे गए सभी चार सेट के सवालों के मॉडल उत्तर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. अगर किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह प्रमाण और उचित तथ्य के साथ 8 जून की शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी.

इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य के आठ प्रमुख जिलों में किया गया था. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में कुल 94 केंद्रों पर परीक्षा ली गई. परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 46 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें लगभग 83 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे.

UPSC परीक्षा को लेकर बरियातू में प्रशासन अलर्ट
दूसरी ओर, रांची में UPSC की ओर से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT-2), कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT-3) और रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT-4) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए बरियातू इलाके में निषेधाज्ञा लागू की गई है.

प्रशासन के आदेश के बाद परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने BNSS की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर क्षेत्र में विशेष पाबंदियां लागू की हैं.

निषेधाज्ञा 6 जून सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और 7 जून सुबह 6:30 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी. इस अवधि में परीक्षा केंद्र के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी.

हालांकि सरकारी ड्यूटी में तैनात कर्मियों, सरकारी कार्यक्रमों और शव यात्रा को इस आदेश से बाहर रखा गया है. यह प्रतिबंध विशेष रूप से राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास लागू रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !