Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Railway News: टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में लगेगा एक अतिरिक्त जनरल कोच, ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में अगस्त से जुड़ेंगे आधुनिक एलएचबी कोच

Railway News: बिहार जाने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में एक स्थायी जनरल कोच जोड़ने का फैसला किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था टाटानगर से 5 जून और बक्सर से 6 जून को खुलने वाली ट्रेनों से प्रभावी हो जाएगी. इस नए कोच के जुड़ने से अब ट्रेन में डिब्बों की कुल संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी, जिससे जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.


इसके साथ ही टाटानगर होकर गुजरने वाली ओखा-शालीमार एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है. इस ट्रेन में आगामी 2 अगस्त से आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाने की शुरुआत होगी, जबकि शालीमार से यह सुविधा 4 अगस्त से प्रभावी होगी. रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिहार और अन्य रूटों पर यात्रियों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए लगातार ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा रहे हैं ताकि सफर को आरामदायक बनाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !