Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Pakur Crime News: पाकुड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर चोरी कांड का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने चोरी की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 जून को महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित एक घर में चोरी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पश्चिम बंगाल से आरोपी की गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसे चोरी की घटना में संलिप्त पाया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नकदी समेत कई सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 16,500 रुपये नकद, एक रेडमी मोबाइल फोन, चांदी का बाला और चांदी का टीका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी की घटना से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उसके पुराने मामलों की भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी अन्य वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !