Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Palamu News: चांदी चमकाने के बहाने उड़ाते थे गहने, महिला की चौकसी से खुली ठगों की पोल

Palamu News: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चांदी और सोने के गहने साफ करने का झांसा देकर कीमती आभूषण हड़पने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


मंगलसूत्र साफ करने का झांसा, महिला की सूझबूझ से खुला राज
मामला हुल्सी खुर्द गांव का है, जहां दो युवक एक महिला के पास पहुंचे और उसका मंगलसूत्र साफ करने की बात कही। आरोपियों ने मंगलसूत्र को एक पुड़िया में लपेटकर महिला को लौटा दिया और कुछ देर बाद खोलने की सलाह दी, लेकिन महिला को शक हो गया। जब उसने तुरंत पुड़िया खोली तो उसमें मंगलसूत्र गायब था।

ग्रामीणों ने दबोचा, पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क
महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि गिरोह तीन अलग-अलग टीमों में बंटकर गांव-गांव घूम रहा था और इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।

चार और आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। उनके पास से महिला का मंगलसूत्र, चांदी साफ करने वाला केमिकल, एसिड, लोहे के कटर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन समेत एक अपाचे, एक पल्सर और एक होंडा बाइक बरामद की गई है।

बिहार से आकर कर रहे थे ठगी, पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अधिकांश आरोपी बिहार के सुपौल और अररिया जिले के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे स्थानीय निवासी नहीं हैं और बाहर से आकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य जिलों में हुई इसी तरह की घटनाओं से उनके संबंधों की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !