Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Jharkhand News: ट्रेन के दरवाजे पर बैठना पड़ा भारी, शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

झपकी बनी जानलेवा, संतुलन बिगड़ते ही प्लेटफॉर्म पर गिरा यात्री
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा हुआ था। सफर के दौरान झपकी लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म किनारे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोबाइल, हेडफोन और नकदी बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
जीआरपी ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर और कुछ नकद रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल और संपर्क सूत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

30 मिनट प्रभावित रहा रेल परिचालन, प्लेटफॉर्म पर जुटी भीड़
हादसे के बाद राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन करीब 30 मिनट तक प्रभावित रहा। जीआरपी और रेलवे कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जीआरपी की अपील-चलती ट्रेन के दरवाजे पर न बैठें, छोटी लापरवाही बन सकती है मौत का कारण
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों को भी सूचना भेज रही है। वहीं जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठने या खड़े होने से बचें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !