Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ranchi News : पूर्व आईपीएस अधिकारी विद्यानंद मिश्रा का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Ranchi News : झारखंड एवं संयुक्त बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी विद्यानंद मिश्रा का 31 मई 2026 को निधन हो गया। वे 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे विद्यानंद मिश्रा का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


सेवानिवृत्ति के बाद भी संगठनात्मक गतिविधियों में रहे सक्रिय


सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यानंद मिश्रा सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे। वे एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर्स (ARIPSO) की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सेवानिवृत्त अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।


अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जाएंगे


भारतीय पुलिस सेवानिवृत्त परिवार, झारखंड एवं एरिप्सो, झारखंड की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि विद्यानंद मिश्रा का निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अनुशासित व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा।

संगठनों और उनके शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। विद्यानंद मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पुलिस सेवा और समाज ने एक अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !