Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Jamshedpur News: टाटा स्टील परिसर में चोरी की साजिश नाकाम, सुरक्षा कर्मियों ने तीन संदिग्धों को दबोचा

Jamshedpur: टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में संभावित चोरी की एक बड़ी घटना को समय रहते विफल कर दिया। मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा विभाग ने 2 जून की रात करीब आठ बजे विशेष निगरानी अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की। सुरक्षा कर्मियों ने तीन संदिग्धों को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वे कथित रूप से कंपनी के कीमती सामान की चोरी की योजना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद बाबू और मोहम्मद इरशाद शामिल हैं, जो जुगसलाई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुलिस को सौंपे गए आरोपी
टाटा स्टील सिक्योरिटी की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के कारण चोरी की यह कोशिश सफल होने से पहले ही विफल हो गई। सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई को कंपनी की परिसंपत्तियों की सुरक्षा और औद्योगिक परिसर में व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी और विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरक्षा विभाग द्वारा पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !