Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Bihar News: सासाराम में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, रोहतास SP की अगुवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी के रूप में हुई है। बदमाशों ने उसके सिर में दो से अधिक गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चार साल पुरानी दुश्मनी बनी मौत की वजह
रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चार वर्ष पहले हुए भुवर हत्याकांड में लल्लू गोस्वामी आरोपी था और कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। माना जा रहा है कि उसी मामले की दुश्मनी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मुख्य आरोपी टिंकू सोनी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन
हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम आरोपी के घर तक पहुंची और सीढ़ी लगाकर छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बाजार में भारी पुलिस बल तैनात, हालात पर नजर
घटना के बाद नवरत्न बाजार और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस पूरे बाजार और मोहल्ले में गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। मृतक लल्लू गोस्वामी किराना और केक की दुकान चलाता था, जबकि आरोपी टिंकू सोनी का आभूषण व्यवसाय है। शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !