Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ramgarh News: जन्मदिन की खुशियां बनीं काल, घर लौटे वक्त सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा-रांची फोरलेन पर जिंदल गेट के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।


जन्मदिन मनाकर लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार का जन्मदिन था और वह अपने मित्र राहुल कुमार के साथ बाइक से पतरातु एक होटल में जश्न मनाने गया था। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाउंड्री वॉल से जा टकराई और अंदर घुस गई।

घंटों तक मदद का इंतजार, अंधेरे में तड़पते रहे दोनों युवक
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के अंधेरे के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी और दोनों घंटों तक मौके पर ही पड़े रहे। समय पर मदद न मिलने के कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम
सुबह जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो दोनों के शव घटनास्थल पर मिले। सूचना पर बासल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !