Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Godda News : गोड्डा में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

Godda News : जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापामारी दल ने प्रतापपुर हटिया और खटनई शिव मंदिर के आसपास छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है।


20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यजीत पासवान (19), गौरव कुमार (22) और बालमुकुंद साह (40) के रूप में हुई है। तीनों खटनई गांव के निवासी हैं। छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से 20 पुड़िया में रखी गई 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा एक पैकेट सिगरेट और एक माचिस की डिब्बी भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड़ के नीचे एकत्र होकर ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल कार्रवाई की गई।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपियों को भेजा गया जेल


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामदगी के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हैं और ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक गोड्डा, सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !