Virat Visits Vrindavan: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 का खिताब अपने नाम किया। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जीत का जश्न मनाने के बजाय आध्यात्मिक राह चुनी और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए।
जीत के 48 घंटे के भीतर अनुष्का संग किए दर्शन
RCB की ऐतिहासिक जीत के महज 48 घंटे के भीतर विराट और अनुष्का को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते देखा गया। यह यात्रा प्रेमानंद महाराज के प्रति दोनों की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाती है। इससे पहले IPL 2026 के दौरान अक्षय तृतीया के अवसर पर भी यह चर्चित जोड़ी वृंदावन पहुंची थी।
प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव लगातार हो रहा मजबूत
पिछले कुछ वर्षों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन जा चुके हैं। दोनों के आध्यात्मिक संवाद और मुलाकातों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद एक बार फिर विराट का वृंदावन पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है और इसे उनकी आध्यात्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।