Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jamshedpur News: जेईई एडवांस्ड 2026 में जमशेदपुर के ध्रुव कात्यायन ने किया टॉप, झारखंड में हासिल किया तीसरा स्थान

Jamshedpur: बारीडीह विजया गार्डेन निवासी ध्रुव कात्यायन ने जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे कोल्हान क्षेत्र में टॉप किया है। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में तीसरा स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। ध्रुव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर के राजेंद्र विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। 

100 प्रतिशत स्कॉलरशिप पर पहुंचे कोटा
ध्रुव की प्रतिभा को देखते हुए कोटा के एक प्रतिष्ठित निजी संस्थान ने उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की। इसके बाद उन्होंने कोटा में रहकर 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की तथा जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की तैयारी की। लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर ध्रुव ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और पूरे जमशेदपुर में खुशी का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !