Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Bihar News : मुंगेर में रेलकर्मी को घर से बुलाकर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar News : जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर रेलवे क्वार्टर में सोमवार रात एक रेलकर्मी को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल रेलकर्मी की पहचान ग्रेड-1 टेक्नीशियन राहुल झा के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल राहुल झा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


क्वार्टर में पहले से मौजूद थे कई लोग, बातचीत के दौरान चलाई गई गोली


घायल राहुल झा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपने क्वार्टर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पुकारू उर्फ सनी यादव का फोन आया। सनी ने उन्हें बातचीत के लिए अपने क्वार्टर बुलाया। राहुल के अनुसार, जब वह वहां पहुंचे तो तीन-चार लोग पहले से मौजूद थे और इधर-उधर की बातें कर रहे थे।

राहुल ने आरोप लगाया कि इसी दौरान सनी ने अपने एक साथी को इशारा किया, जिसके बाद वह अंदर से पिस्टल लेकर आया। कुछ देर बाद सनी ने पिस्टल अपने हाथ में लेकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।


पत्नी ने कहा:- खून से लथपथ हालत में मिला पति, पुलिस को दी गई सूचना


राहुल ने बताया कि गोली लगने के बाद उन्होंने किसी तरह अपने दोस्त को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। उनका आरोप है कि बाद में सनी ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

वहीं, राहुल झा की पत्नी ने बताया कि वह रात में खाना देने जा रही थीं, तभी उनके पति को किसी का फोन आया और वह बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद एक दोस्त ने फोन कर बताया कि राहुल को गोली मार दी गई है। जब वह मौके पर पहुंचीं तो देखा कि सनी अपने साथियों के साथ वहां से भाग रहा था, जबकि उनके पति खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़े थे।

परिजनों ने घायल राहुल झा को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !