Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Gumla News: मजदूरी मांगने पहुंचे श्रमिकों का फूटा गुस्सा, कंपनी कार्यालय में बवाल

Gumla News: गुमला जिले में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कर रही शिवालया कंपनी के कार्यालय में सोमवार देर शाम मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।


एचआर मैनेजर और कर्मचारियों से मारपीट
मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एचआर मैनेजर के साथ मारपीट की घटना हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य कर्मचारी के साथ भी हाथापाई हुई। कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

20 दिन से लेकर दो माह तक का भुगतान बकाया
ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि नाइट गार्ड समेत कई मजदूरों का 20 दिनों से लेकर दो-दो माह तक का मेहनताना बकाया है। मजदूरों का कहना है कि भुगतान की मांग करने पर कंपनी के अधिकारी लगातार टालमटोल करते हैं और संतोषजनक जवाब नहीं देते।

भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
मजदूरों ने आरोप लगाया कि मजदूरी मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे और कंपनी के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !