Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Jamshedpur Police In Action: जमशेदपुर में पुलिस का समकालीन अभियान, 77 आरोपी गिरफ्तार, 365 दागियों की हुई जांच

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार रात 8 बजे से जिले भर में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। यह अभियान सभी थाना क्षेत्रों, पुलिस केंद्रों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर किया गया, जिसमें जिले के कुख्यात अपराधियों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 365 दागियों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनमें 159 अभियुक्त ऐसे थे जो पिछले 5 वर्षों में फायरिंग जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 77 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच सिर्फ अभियुक्तों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले के 125 होटल, लॉज व अतिथि गृहों की तलाशी ली गई। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील स्थानों पर भी गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने वहां रह रहे संदिग्धों व खानाबदोशों की भी पहचान और जांच की।

इस अभियान का नेतृत्व स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे थे और सभी थानों के प्रभारी, अंचल निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक आदि ने संयुक्त रूप से इस व्यापक ऑपरेशन को अंजाम दिया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षकों द्वारा अभियान की नियमित निगरानी की जाती रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने और जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से चलाया गया है, और आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !