Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Koderma Crime News: कोडरमा पुलिस का “ऑपरेशन ऑल आउट-2” सफल, एक रात में 39 वारंटी और फरार आरोपी गिरफ्तार

Koderma Crime News: कोडरमा जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही रात में 39 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर 30 और 31 मई की दरमियानी रात पूरे जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन ऑल आउट-2 चलाया गया, जिसमें सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई.

एसपी ने खुद की अभियान की निगरानी
इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं एसपी कुमार शिवाशीष कर रहे थे. अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों और न्यायालय से जारी वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था.
थानावार गिरफ्तारी का आंकड़ा

ऑपरेशन के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए वारंटियों और अभियुक्तों की संख्या इस प्रकार रही-
  • कोडरमा थाना : 5 
  • तिलैया थाना : 10 
  • नवलशाही थाना : 4 
  • मरकच्चो थाना : 2 
  • जयनगर थाना : 2 
  • डोमचांच थाना : 3 
  • चंदवारा थाना : 7 
  • तिलैया डैम ओपी : 3 
  • सतगावां थाना : 3 
  • कुल गिरफ्तारियां : 39
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !