June 2026 Rule Changes: 1 जून 2026 से बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, निवेश और यात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम लोगों के दैनिक खर्च, लेनदेन और वित्तीय योजना पर पड़ सकता है।
UPI भुगतान में बढ़ेगी सुरक्षा
NPCI ने UPI लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नया बदलाव लागू किया है। अब पैसे भेजते समय प्राप्तकर्ता का रजिस्टर्ड बैंक नाम दिखाई देगा। इससे गलत खाते में पैसा भेजने और फर्जी QR कोड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
LPG, CNG और PNG की कीमतों की होगी समीक्षा
हर महीने की तरह 1 जून को भी तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है, जिसका असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है।
PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
आयकर विभाग ने PAN कार्ड से संबंधित कुछ नियमों में संशोधन किया है। 20 लाख रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी खरीद बिक्री और बड़े मूल्य के गिफ्ट ट्रांजैक्शन में PAN अनिवार्य रहेगा। वहीं कुछ नकद जमा संबंधी नियमों में राहत भी दी गई है।
ATM इस्तेमाल करना हो सकता है महंगा
कुछ बैंक जून 2026 से ATM ट्रांजैक्शन शुल्क में बदलाव कर सकते हैं। निर्धारित फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद कैश निकासी, बैलेंस जांच और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाओं पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
कई ट्रेनों के रूट और समय में हो सकते हैं बदलाव
भारतीय रेलवे ट्रैक अपग्रेड और रखरखाव कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर सकता है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ रूट विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
FD निवेशकों के लिए बदल सकती हैं ब्याज दरें
RBI की मौद्रिक नीति के आधार पर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। कुछ योजनाएं बंद हो सकती हैं, जबकि नई ब्याज दरों वाली स्कीमें शुरू की जा सकती हैं। इसका असर निवेशकों की रिटर्न योजना पर पड़ेगा।
झारखंड कि बस यात्रा भी होगी प्रभावित
वहीं सबसे बड़ा असर बस यात्रियों पर पड़ने वाला है। 1 जून से बस किराया 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही माल ढुलाई महंगी होने से रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
यानि 1 जून से आपकी यात्रा, बैंकिंग और घर का बजट, तीनों बदलने वाले हैं। इसलिए इन 5 बड़े बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।