Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur Crime News: बाराद्वारी में दुकान की महिला कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी मालिक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने अपनी दुकान में काम करने वाली एक युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने के आरोपी संचालक संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी की चिकित्सीय जांच (मेडिकल) कराई, जिसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पीड़िता ने लगाया जबरदस्ती करने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में दुकान मालिक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि आरोपी संजय अग्रवाल ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी. पीड़िता के मुताबिक, उसने आरोपी की इन गंदी और आपत्तिजनक हरकतों का हर बार डटकर विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था.

विरोध करने पर दीं जातिसूचक गालियां
युवती ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जब उसने आरोपी की हरकतों का कड़ा विरोध करना जारी रखा, तो दुकान संचालक का रवैया और खराब हो गया. आरोपी ने उसके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उसे अपमानित करने के लिए जातिसूचक गालियां भी दीं.

बात न मानने पर नौकरी से निकाला
मामले में हद तो तब हो गई जब दुकान मालिक की गलत बात मानने से पूरी तरह इनकार करने पर पीड़िता को इसकी सजा भुगतनी पड़ी. 29 मई की रात को आरोपी ने युवती के साथ जमकर गाली-गलौज की और उसे जबरन काम से निकाल दिया. इस बदसलूकी और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !