Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Ranchi Crime News: रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, धुर्वा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई मां-बेटी को पुलिस ने बिहार के आरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. दोनों के अचानक गायब होने और उसके बाद एक लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने से परिवार के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी है.

घर से अचानक हुई थीं गायब
जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस में कार्यरत सुधीर कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी शनिवार को अचानक अपने घर से लापता हो गई थीं. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला, तो सुधीर कुमार सिंह ने धुर्वा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई. मां-बेटी की तलाश के लिए पीड़ित परिवार की ओर से पोस्टर भी जारी किया गया था.

तकनीकी जांच के बाद आरा में मिलीं
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को बिहार के आरा जिले से सुरक्षित ढूंढ निकाला. हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में अपहरण (किडनैपिंग) जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. हालांकि, मां-बेटी किन परिस्थितियों में और कैसे बिहार पहुंचीं, पुलिस इसकी पूरी पड़ताल कर रही है.

परिवार से मांगी गई थी एक लाख रुपए की फिरौती
डीएसपी ने बताया कि दोनों के लापता होने के दौरान ही परिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से लगातार फोन आ रहे थे, जिसमें एक लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी. यह कॉल सुधीर कुमार सिंह और उनके बेटे के मोबाइल पर किए गए थे. जिस नंबर से धमकी और पैसे की मांग की गई थी, पुलिस अब उस नंबर को ट्रैक कर रही है.

साइबर ठगी का एंगल भी आया सामने
पुलिस जांच के दौरान एक नया मोड़ यह भी सामने आया है कि हाल के दिनों में मां-बेटी किसी साइबर ठग गिरोह के संपर्क में आई थीं और उनसे करीब 80 हजार रुपए की ठगी हुई थी. ऐसे में पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को साइबर अपराध के एंगल से भी जोड़कर देख रही है.

पूरी जांच के बाद खुलेगा राज
फिलहाल मां-बेटी पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस की गिरफ्त में हैं. अधिकारियों का कहना है कि दोनों से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही इस रहस्यमयी घटनाक्रम का असली खुलासा किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !