Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur News: भालूबासा में एटीएम में कार्ड फंसने पर मदद के बहाने ₹47,800 की साइबर ठगी, पुलिस खंगाल रही CCTV

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा एटीएम से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एटीएम में कार्ड फंसने का फायदा उठाकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए। पीड़ित कामता प्रसाद आद्या मंदिर रोड, रेडियो मैदान के निवासी हैं। मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत करने गए बैंक, तब तक खाली हो गया खाता
कामता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 30 मई को वह एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बैंक जाकर शिकायत करने की सलाह दी। जब वह शिकायत करने पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 47,800 रुपये की निकासी हो चुकी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज
पीड़ित के आवेदन पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !