Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jharkhand News: पांडरसोल में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आयरन ओर लदा डंपर जब्त

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र में हरिणा मेन रोड स्थित पांडरसोल के पास खनन विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयरन लदा एक डंपर जब्त किया है। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध आयरन ओर लेकर एक डंपर इस मार्ग से गुजरने वाला है।

पांडरसोल पुल पर घेराबंदी, जांच के दौरान चालक डंपर छोड़कर फरार
सूचना के आधार पर खनन निरीक्षक अरविंद उरांव अपनी टीम के साथ पांडरसोल पुल के पास पहुंचे और वाहन जांच अभियान शुरू किया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध डंपर वहां से गुजरता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में डंपर पर अवैध रूप से आयरन ओर लंप्स लदा पाया गया। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

500 सीएफटी अवैध आयरन ओर बरामद, चालक-मालिक पर एफआईआर दर्ज
खनन निरीक्षक अरविंद उरांव ने बताया कि डंपर में करीब 500 सीएफटी आयरन ओर लंप्स लदा था। मामले में कोवाली थाना में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नियमावली-2017 के तहत वाहन चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !