Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Khunti News: पिता से विवाद के बाद रात में घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे कटहल के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बम्हनी गांव के अंबाटोली निवासी 25 वर्षीय प्रतीक पुरती के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सुबह नदी जाने के दौरान ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे कुछ ग्रामीण बनईं नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे स्थित कटहल के पेड़ पर लटके युवक के शव पर पड़ी। सूचना फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पेड़ के नीचे मृतक की चप्पल भी बरामद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पिता से विवाद के बाद घर से निकला था प्रतीक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार रात किसी बात को लेकर प्रतीक पुरती और उसके पिता के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गया था और फिर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
मुरहू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !