Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Sahibganj News : साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत

Sahibganj News : बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर चतरा धोगड़ा गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोरियो में चल रहा है।


बोरियो-तीनपहाड़ मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


मृतकों में झारखंड पुलिस का जवान शामिल, जांच में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में झारखंड पुलिस का एक जवान भी शामिल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों की पहचान से संबंधित प्रक्रिया भी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !