Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Palamu News: नौडीहा बाजार के हड़ीयाही डैम में डूबने से 17 वर्षीय अनुज यादव की मौत, दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बचाया

Palamu: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित हड़ीयाही डैम में डूबने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों को स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

दिनादाग गांव का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव निवासी अनुज यादव (17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भोला यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि अनुज अपने दो दोस्तों के साथ हड़ीयाही डैम गया था, जहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

डूबने लगे तीनों युवक, ग्रामीणों ने बचाई दो की जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डैम में नहाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की जिसने से  दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, अनुज यादव को बचाया नहीं जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई।

दो युवकों का अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद बचाए गए दोनों युवकों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !