Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, पारा 5 डिग्री तक गिरा, आज और कल भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम के इस बदलाव से कई जिलों में सुहाना माहौल बन गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

ट्रफ लाइन बनी राहत की वजह, आंधी-बारिश का दौर जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार मध्य पाकिस्तान से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक फैली ट्रफ लाइन झारखंड के ऊपर से गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इसी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के वायुमंडल में बदलाव आया है और कई इलाकों में आंधी, बारिश व गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

आज और कल के लिए अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए तेज आंधी, गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पूर्वी और मध्य झारखंड में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों और किसानों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

रांची में 28°C पहुंचा पारा, लेकिन राहत ज्यादा दिन नहीं
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह राहत लंबे समय तक नहीं टिकेगी। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिलहाल राज्य में आंशिक बादल, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !