Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के दो बालू घाटों को अब तक नहीं मिला सीटीओ, खनन कार्य शुरू होने में देरी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में दो बालू घाटों से खनन कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है. वजह यह है कि एग्रीमेंट होने के 13 दिन बाद भी संबंधित एजेंसियों को “कंसेंट टू ऑपरेट” (सीटीओ) जारी नहीं किया गया है.

जानकारी के अनुसार 16 मई को जिला प्रशासन और ठेका लेने वाली एजेंसियों के बीच एकरारनामा संपन्न हुआ था. इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि दो से तीन दिनों के भीतर सीटीओ जारी हो जाएगा और बालू उठाव का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि अब तक अनुमति नहीं मिलने से प्रक्रिया अटकी हुई है.

बताया जा रहा है कि सीटीओ जारी करने की जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की है. सीटीओ मिलने के बाद ही संबंधित एजेंसियां घाटों से वैध रूप से बालू खनन और उठाव का कार्य शुरू कर सकेंगी. फिलहाल अनुमति में हो रही देरी के कारण खनन कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !