Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Railway News: बाघ एक्सप्रेस में मिला 39.99 लाख रुपये का लावारिस कैश, रेलवे पुलिस ने किया जब्त

Railway News: धनबाद रेल मंडल के चितरंजन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में लावारिस नकदी बरामद की है. बरामद राशि करीब 39 लाख 99 हजार 500 रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे चितरंजन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची थी. इसी दौरान रेल पुलिस को ट्रेन में संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम ने कोच संख्या B-3 में सर्च अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान बर्थ संख्या-6 पर काले रंग के दो प्लास्टिक पैकेट लावारिस हालत में मिले. संदेह होने पर जब सुरक्षाकर्मियों ने पैकेट खोले तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई.

गिनती के दौरान दोनों पैकेटों से 500 रुपये के कुल 7,999 नोट मिले. जांच में सभी नोट असली पाए गए हैं. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और नकदी की गिनती बैंक अधिकारियों, रेलवे अधिकारियों तथा आरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी में की गई.

मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है. फिलहाल बरामद राशि को ट्रेजरी में जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है. निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद नकदी आयकर विभाग को सौंप दी जाएगी. मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !