Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती, "अबुआ दवाखाना योजना" को मिली मंजूरी

Jharkhand: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए "अबुआ दवाखाना योजना" को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 745 अबुआ मेडिकल स्टोर स्थापित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी सुलभ स्वास्थ्य सुविधा
सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को गांव-गांव तक पहुंचाना है। विशेष रूप से सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता अक्सर चुनौती बनी रहती है।

आम जनता के लिए बनेगी वरदान
योजना के लागू होने के बाद लोगों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे इलाज पर होने वाले अतिरिक्त खर्च और लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !