Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi Crime News: जेवर और रुपये वापस मांगने पर महिला से मारपीट, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Ranchi Crime News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने तीन लोगों पर धोखे से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अशोक नगर निवासी प्रीति सिंह ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2025 में उनकी पहचान संजय सिंह और साधना ओझा से हुई थी. आरोप है कि दोनों ने भरोसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर अपने पास रखवा लिए और जरूरत पड़ने पर वापस करने की बात कही थी.

शिकायत के अनुसार जून 2025 में संजय सिंह ने दुर्घटना का हवाला देते हुए दो लाख रुपये की मांग की. पीड़िता का कहना है कि उन्होंने मकान मालकिन की मौजूदगी में यह रकम दी थी. इसके अलावा जुलाई 2025 में उनके नाम पर करीब एक लाख रुपये का आईफोन भी खरीदा गया, जिसकी ईएमआई अब तक उनके खाते से कट रही है.

महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने जेवर और रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. करीब एक सप्ताह पहले मोराबादी सब्जी मंडी के पास भी उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी.

पीड़िता के मुताबिक 27 मई को आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना जाने के दौरान और थाना परिसर के बाहर भी उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई.

मामले में अरगोड़ा थाना पुलिस ने संजय सिंह, जानवी सिंह और साधना ओझा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !