Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-14

Air India AI171: अलविदा 171! जानलेवा नंबर को एयर इंडिया नहीं करेगी इस्तेमाल, जानें क्यों?

Air India: एआई171. यही एयर इंडिया के उस विमान का नंबर था, जो अपने 241 सवारों के लिए जानलेवा साबित हुआ. एयर इंडिया का यह विमान गुरुवार 12 जून, 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 32 सेकेंड के अंदर क्रैश कर गया. इस विमान हादसे में एक यात्री को छोड़कर 241 लोगों की जान चली गई. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आ रही है कि इस जानलेवा नंबर 171 को अब एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस कभी इस्तेमाल नहीं करेगी. कंपनी ने इस नंबर को हमेशा-हमेशा के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया है.

एआई159 होगी लंदन की फ्लाइट का नंबर

समाचार एजेंसी पीटीआई ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का इस्तेमाल करना बंद कर देती हैं. एक सूत्र ने बताया कि अब 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या ‘एआई 171’ के बजाय ‘एआई 159’ होगी. बुकिंग प्रणाली में आवश्यक बदलाव शुक्रवार को कर दिए गए.

2020 में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी उठाया था कदम

एक दूसरे सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी उड़ान संख्या ‘आईएक्स 171’ को बंद करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या ‘171’ को बंद करना दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है. इससे पहले 2020 में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझीकोड में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की उड़ान संख्या का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया था. इस हादसे में 21 लोग मारे गए थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !