Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Garhwa News: गढ़वा के जंगल में मिला मानव कंकाल, लापता युवक की हत्या की आशंका

Garhwa News: गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र स्थित मसरा गांव के लामी घुटरा जंगल में मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल से कपड़े, बेल्ट और मोबाइल के टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार मसरा गांव निवासी जय मंगल सिंह 13 मई की रात से लापता थे. परिजनों का कहना है कि उसी रात गांव के ही सुदामा सिंह के साथ उनका विवाद हुआ था. हालांकि परिवार को लगा कि वह किसी काम से बाहर गए होंगे, इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी.

गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण केंदू पत्ता तोड़ने जंगल गए थे. इसी दौरान उनकी नजर क्षत-विक्षत हालत में पड़े मानव कंकाल पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल गांव वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी.

मामले की जानकारी मिलते ही चिनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से मिले सामान और मोबाइल के टुकड़ों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

परिजनों ने बरामद कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर मृतक की पहचान जय मंगल सिंह के रूप में की है. पुलिस ने पूछताछ के लिए सुदामा सिंह को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !