Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur News: समझौते के बाद फिर भड़की विवाद की चिंगारी, नोटिस देने पहुंची पुलिस पर पथराव

Jamshedpur News: टेल्को के बारीनगर क्षेत्र में एक पुराने विवाद को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद मामले को लेकर टेल्को थाना में  शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत स्तर पर समझौता भी कराया गया, लेकिन अब फिर से विवाद गहरा गया है।

शिकायत वापस लेने का दबाव, अश्लील वीडियो भेजने का आरोप
पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि टेल्को बारीनगर के कुछ लोगों द्वारा पीड़ित के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं। इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है। मामले को लेकर पीड़ित तेल्की थाना भी पहुंचा, जहां पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

पीमारपीट के बाद पंचायत में हुआ समझौता
पीड़ित ने बताया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोट लगी। इसके बाद “स्वाधीन” नामक युवक, जो पीड़ित के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है, ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर समझौता कराया। पंचायत में आपसी सहमति के बाद मामला शांत करने की बात हुई थी।

20 हजार के समझौते के बाद फिर बढ़ा विवाद, परिवार ने मांगी सुरक्षा
पीड़ित के अनुसार, समझौते के दौरान इलाज और काम पर नहीं जा पाने का हवाला देते हुए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए समझौता कर लिया था, लेकिन अब दोबारा धमकी और आपत्तिजनक मैसेज भेजे जाने से मामला फिर गरमा गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की जिसके बाद आज सुबह टेल्को थाना पुलिस अज्जू खान को नोटिस देने पहुंची, इस दौरान अज्जू खान और उसके परिवार वालों के द्वारा प्रशासन पर ही हमला ओर पथराव किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !