Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-14

Bokaro SP Major Action: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर,नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Bokaro SP Major Action: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर बालीडीह थान पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजेंद्र नगर के आर्या बिहार के पास से मकदुमपुर के रहने वाले सलीम अंसारी के पास से 13 पुड़िया में रखे 4 ग्राम हीरोइन को बरामद किया है।

आरोपी सलीम अंसारी बाइक में घूम-घूम कर इस इलाके में हीरोइन को बेचने का काम करता था।

इसके पास से बेचे गए हीरोइन की राशि 3100 रुपया भी बरामद किया गया है। इस अभियान में मुख्यालय डीएसपी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि हमें इसके नेटवर्क चेन को पड़कर ध्वस्त करने की जरूरत है। इसके लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है।
सबसे दुखद बात यह है कि युवा ही इसको बेचने का काम कर रहा था और इसका कारण आसानी से पैसे कमाना है। जिले में नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाई जाएगी। कल मिली उपलब्धि आगे की कार्रवाई में मददगार साबित होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !