Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur Rural Accident: कमलपुर में छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाज जारी

Jamshedpur Rural: कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया पंचायत स्थित राहेरडीह गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर सो रही एक महिला अचानक नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

गर्मी के कारण छत पर सो रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान 37 वर्षीय अमृता महतो के रूप में हुई है, जो किसान महेंद्र महतो की पत्नी हैं। परिजनों के अनुसार भीषण गर्मी की वजह से परिवार के सभी सदस्य खुले आसमान के नीचे छत पर सो रहे थे। देर रात अमृता किसी काम से नीचे उतरी थीं। बताया जा रहा है कि वापस छत पर चढ़ते समय उनींदी हालत में उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे सीधे नीचे जा गिरीं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गिरने की आवाज सुनते ही घर के लोग बाहर पहुंचे और घायल अवस्था में महिला को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। सोमवार सुबह उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने मामला गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उन्हें टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया।

रीढ़ की हड्डी में चोट, हालत चिंताजनक
चिकित्सकों द्वारा कराई गई एमआरआई जांच में महिला की रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। साथ ही नस दबने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आर्थिक परेशानी से जूझ रहा परिवार
घटना के बाद परिवार गहरे तनाव में है। ग्रामीण इलाके में खेती-किसानी कर जीवनयापन करने वाले महेंद्र महतो के सामने पत्नी के इलाज का खर्च बड़ी चिंता बन गया है। परिवार आर्थिक सहायता की उम्मीद में लोगों और प्रशासन की ओर देख रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !