Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Jharkhand News: झारखंड में बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Jharkhand: झारखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब राज्य में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई की बजाय 28 मई 2026 को रहेगा। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने नई अधिसूचना जारी की है।

चांद दिखने की स्थिति के बाद बदली तारीख
सरकारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 के सरकारी कैलेंडर में पहले बकरीद का अवकाश 27 मई निर्धारित किया गया था। हालांकि चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए पर्व की तारीख में बदलाव हुआ, जिसके बाद सरकार ने अवकाश की नई तिथि घोषित की।

28 मई को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
नई व्यवस्था के तहत अब 28 मई 2026, गुरुवार को पूरे झारखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं 27 मई 2026, बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित कार्य होगा।

सभी विभागों को भेजी गई सूचना
राज्य सरकार की ओर से जारी इस आदेश की जानकारी सभी विभागों और जिला प्रशासन को भेज दी गई है, ताकि नई अधिसूचना के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !